रविवार, २९ जानेवारी, २०१७

गोबेल्स प्रचारी भक्त

भक्त : उत्तरप्रदेश में जंगल राज है।
वोटर : कैसे?

भक्त : उत्तरप्रदेश में महिलाओं के बलात्कार होते हैं।
वोटर : वो तो सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में होते है और हरियाणा नंबर 1 पर है फिर गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली में होते है, उत्तर प्रदेश का नम्बर तो दस के भी बाद आता है।

भक्त : तुम समझ नहीं रहे हो, उत्तरप्रदेश अपहरण का प्रदेश है।
वोटर : वो भी केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में ही होते हैं।

भक्त : कांग्रेस, बसपा और सपा क्रिमिनल्स की पार्टी है।
वोटर : लेकिन ADR की रिपोर्ट तो कहती है की सबसे ज़्यादा क्रिमिनल्स को टिकट भाजपा ने दिया है।

भक्त : मोदी जी विकास पुरुष है।
वोटर : रुपए की वेल्यू गिर रही है, क़ीमतें आसमान छू रही हैं, दाल तक ग़रीब की पहुँच से बाहर है, निर्यात घट रहा है, बेरोज़गारी बढ़ रही है, यह कैसा विकास है?

भक्त : तुम पाकिस्तानी हो, बांग्लादेशी हो।
वोटर : नवाज़ शरीफ़ की मां को शाल भेजे आप, और पाकिस्तानी हम, बांग्लादेश को भारत माँ की ज़मीन दे आप और बांग्लदेशी हम। चुपचाप निकल ले यहाँ से। विकास के जुमले नहीं विकास चाहिए।

भक्त : (मन ही मन में) वोटर समझदार हो गया है अबकी बार कोई और नया जुमला छोड़ना पड़ेगा। 😀

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत:

टिप्पणी पोस्ट करा